फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jetpur Assembly Seat: जयेशभाई ने जेतपुर में फिर खिलाया कमल, जानें इस सीट पर कैसे रहे हैं पिछले नतीजे

Fri, 16 Dec 2022 12:35 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

भाजपा की ओर से मौजूदा विधायक जयेशभाई विठ्ठलभाई रादडीया इस चुनाव में मैदान में थे। रादडीया ने आप के रोहित भुवा को 76,926 वोटों हराया। 2017 में रादडीया ने कांग्रेस के रवि भाई अम्बालिया को 25 हजार वोटों से हराया था।
विज्ञापन
aap and bjp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


2022 गुजरात चुनाव में राजकोट जिले की जेतपुर विधानसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक रही। भाजपा की ओर से मौजूदा विधायक जयेशभाई विठ्ठलभाई रादडीया इस चुनाव में मैदान में थे। रादडीया ने इस चुनाव में जीत दर्ज की, उन्होंने आप के रोहित भुवा को 76,926 वोटों हराया। 

इस चुनाव को छोड़ दें तो कांग्रेस ने यहां सात चुनाव जीते हैं। भाजपा की ओर से मौजूदा विधायक जयेशभाई विठ्ठलभाई रादडीया 2012 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीते थे लेकिन 2013 में उन्होंने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया। बाद में उपचुनाव में वो भाजपा की सीट पर चुनाव जीत गए थे।
विज्ञापन


2017 में यहां भाजपा को जीत मिली  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जयेशभाई विठ्ठलभाई रादडीया ने कांग्रेस के रवि भाई अम्बालिया को 25 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल नौ उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सात की जमानत जब्त हो गई थी।
2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को कांग्रेस ने जीता था। कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे जयेशभाई विठ्ठलभाई रादडीया ने भाजपा उम्मीदवार जशुबेन कोराट को शिकस्त दी थी।

पटेल व दलित वोटर निभाते हैं निर्णायक भूमिका 
भाजपा के मजबूत प्रभाव वाले राजकोट जिले की इस सीट पर लेउआ पटेल समुदाय की आबादी सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही दलित, अल्पसंख्यक और कोली समुदाय भी चुनाव में अहम भूमिका निभाता है।
 2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक जयेशभाई विठ्ठलभाई रादडीया को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने दीपकभाई केशवलाल वेकारिया को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया है। आम आदमी पार्टी की ओर से रोहित भुवा मैदान में हैं। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान होगा। नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे।

2017 में जिले में भाजपा ने जीती थी छह सीट    
जेतपुर विधानसभा सीट, राजकोट जिले में आने वाली आठ विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की आठ में से छह सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें