फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरातः स्टाइलिश मूंछ रखने पर दलित युवक से गालीगलौज, घर में घुसकर पीटा

Fri, 29 Sep 2017 10:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
पीयूष परमार - फोटो : TOI
विज्ञापन
हमारे देश में मूंछों को हमेशा से शान से जोड़कर देखा जाता है। यही कारण है कि कई बार मूंछों को लेकर लड़ाई तक हो जाती है। ऐसा ही एक उदाहरण गुजरात में देखने को मिला। मामला राजधानी गांधीनगर से महज 15 किमी दूर का है, जहां कुछ लोगों ने दलित युवक की पिटाई कर दी। बताया जा रहा  है कि विवाद महज मूंछ रखने को लेकर हुआ। जिसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने दलित युवक की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


दरबार समुदाय के तीन लोगों ने पीयूष परमार से गाली गलौज की और उस पर कथित तौर पर हमला भी किया। पीयूष ने बताया कि विवाद उसकी मूछ पर शुरू हुआ, क्योंकि दूसरे समुदाय के लोगों को दलितों का मूछ रखना पसंद नहीं आया। 

पढ़ें: इस गांव पर प्रधान की 'शैतानी हुकूमत', ऐसे ढहा रहा दलितों पर जुल्म

परमार की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। तीनों युवकों की पहचान मयूर सिंह वाघेला, राहुल विक्रम सिंह सर्थिया और अजित सिंह वाघेला के रूप में हुई है। मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हमला करते हुए वह बस एक ही बात बोल रहे थे कि दलित होकर भी तुमने मूछ कैसे रखी

एफआईआर के मुताबिक, परमार गांधीनगर की एक निजी कंपनी में काम करता है। वह अपने चचेरे भाई के साथ गरबा खेलकर घर वापस लौट रहा था। अचानक अंधेरे में से कुछ लोगों ने उन्हें गाली देना शुरू कर दी। जब वे उस जगह पहुंचे तो दरबार समुदाय के तीन लोगों वहां मौजूद थे। 

परमार ने बताया कि हम कोई विवाद नहीं चाहते थे, इसलिए हमने उन्हें नजरअंदाज किया। लेकिन जब हम अपने घर पहुंचे तो वापस आए और फिर गाली देना शुरू कर दिया। 
परमार ने बताया कि पहले उन्होंने उनके भाई के साथ मार पीट की और फिर उसके साथ। हमला करते हुए वह बस एक ही बात बोल रहे थे कि दलित होकर भी तुमने मूछ कैसे रखी। शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा-323, 504 और 114 के तहत एफआईअर दर्ज कर ली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें