फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: शराब तस्करों की कार ने पीसीआर वैन को मारी टक्कर, पुलिसकर्मी की मौत; एक घायल

Wed, 24 Jan 2024 07:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Gujarat: पुलिस के मुताबिक, पीछा करने के दौरान पीसीआर वैन ने देसी शराब ले जारी तेज रफ्तार कार को ओवरटेक किया। जैसे ही पुलिस के वाहन ने कार को रोकने की कोशिश की। वह वैन से टकरा गई।
विज्ञापन
police van - फोटो : Fhile Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद में अवैध शराब ले जा रही कार ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) की वैन को टक्कर मार दी। जिससे एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और उसका सहकर्मी घायल हो गया। पीसीआर वैन कार का पीछा कर रही थी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।  

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार की देर रात हुई। कार में दो शराब तस्कर यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे (पीसीआर वैन को टक्कर मारने के बाद) वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।  उनकी तलाश जारी है। अहमदाबाद (ग्रामीण) की पुलिस प्रभारी मेघा टिवार ने बताया, घटना तब हुई जब पीसीआर वैन दसक्रोई तालुका के कांभा गांव के पास गश्त कर रही थी। 

उन्होंने बताया कि पीछा करने के दौरान पीसीआर वैन ने देसी शराब ले जारी तेज रफ्तार कार को ओवरटेक किया। जैसे ही पुलिस के वाहन ने कार को रोकने की कोशिश की। वह वैन से टकरा गई। वैन में सवार एक प्रभारी सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और ग्राम रक्षक दल (जीआरडी) का एक जवान घायल हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन

टिवार ने बताया कि निनामा ने बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया। जबकि घायल जवान का इलाज चल रहा है। पुलिस ने देसी शरीब बरामद की है। जिसकी बाजार कीमत 14 हजार रुपये आंकी गई है। उन्होंने कहा, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें