उधर, महाराष्ट्र में भी नशीले पदार्थ बेचने वालों पर एंटी-नारकोटिक्स सेल ने कार्रवाई की है। सेल ने छापा मारकर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एंटी-नारकोटिक्स सेल के डीसीपी दत्ता नलवाडे ने गुरुवार को बताया कि अंधेरी, डोंगरी मस्जिद, मुंब्रा और बांद्रा इलाकों में छापेमारी के दौरान सात ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 1.55 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 132 ग्राम कोकीन, 2.25 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 12 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।