फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में हादसा: वडोदरा में कैमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगी, 15 लोगों के घायल होने की खबर

Thu, 02 Jun 2022 08:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

दीपक नाइट्रेट नाम की एक फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ। इसके बाद यहां भीषण आग लग गई। हादसे में 15 कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में गुरुवार को एक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि वडोदरा के नांदेसरी जीआईडीसी में दीपक नाइट्रेट में आग लग गई। इसके बाद धमाके की आवाज आई। मामले में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दीपक नाइट्रेट नाम की एक फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ। इसके बाद यहां भीषण आग लग गई। हादसे में 15 कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फायर ब्रिगेड के एक कर्मचारी ने बताया कि धमाका एक बॉयलर में हुआ था। इसके बाद आग पूरे प्लांट में फैल गई और इसकी चपेट में आकर कई दो अन्य बॉयलर भी फट गए। पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें