फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: अमरेली में आठ साल की बच्ची को दिनदहाड़े शेरों ने मार डाला 

Fri, 15 Oct 2021 09:16 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, अमरेली

सार

पीड़िता प्रवासी खेतिहर मजदूरों के परिवार से थी जो दाहोद जिले से यहां आए थे और एक खेत में सो रहे थे।
विज्ञापन
lion of gir national park (file photo) - फोटो : gujrattourism
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अमरेली जिले के एक गांव में आठ साल की बच्ची को शेरों ने मार डाला। राज्य के वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उप वन संरक्षक (गिर-पूर्व) डॉ. अंशुमान शर्मा ने बताया कि घटना अमरेली के सावरकुंडला तालुका के गोराडका गांव में तड़के हुई। उन्होंने कहा कि पीड़िता प्रवासी खेतिहर मजदूरों के परिवार से थी जो दाहोद जिले से यहां आए थे और एक खेत में सो रहे थे।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि जब उसके माता-पिता और अन्य मजदूरों को पता चला कि लड़की गायब है, तो वे उसकी तलाश में गए और पास के खेत में उसके अवशेष मिले। उन्होंने उसी क्षेत्र में दो शेर भी देखे।

उन्होंने कहा कि किसी ने शेर को लड़की को ले जाते नहीं देखा, लेकिन परिस्थितिजन्य साक्ष्य बताते हैं कि बच्चे को जानवरों ने मार डाला। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच के लिए वन टीमों ने दो शेरों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें