फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: जयराम रमेश बोले- परीक्षा की प्रक्रिया के हर चरण में सुनिश्चित होगी ईमानदारी, नया कानून लाएंगे

Fri, 08 Mar 2024 04:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Congress: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी ने वादा किया है कि वह एक नया कानून लाएगी जिससे परीक्षा की प्रक्रिया के हर चरण में ईमानदारी व निष्पक्षता के उच्च मानक सुनिश्चित होंगे।
विज्ञापन
जयराम रमेश - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने युवाओं के लिए 'पेपर लीक से मुक्ति' की गारंटी का एलान किया। पार्टी ने इसे 'युवा न्याय' करार देते हुए कहा कि इस गारंटी का मकसद सिर्फ दोषियों को दंडित करना नहीं है। बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाना है। 

विज्ञापन

कांग्रेस ने किया पांच गारंटी का एलान
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "पार्टी ने वादा किया है कि वह एक नया कानून लाएगी जिससे परीक्षा की प्रक्रिया के हर चरण में ईमानदारी व निष्पक्षता के उच्च मानक सुनिश्चित होंगे।" एक दिन पहले पार्टी ने सत्ता में आने पर युवाओं के लिए 'पांच' गारंटी का एलान किया और इसे 'युवा न्याय' करार दिया। इसमें खाली सरकारी पदों को भरना, 25 साल से कम आयु के डिप्लोमा या डिग्री धारक युवाओं को सरकार या निक्षी क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण, अस्थायी कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा और युवाओं के लिए स्टार्टअप फंड शामिल हैं। 

सुरक्षित हो युवाओं का भविष्य: जयराम रमेश
रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, कल (गुरुवार) कांग्रेस ने पांच युवा न्याय गारंटी का एलान किया, ताकि करोड़ों युवाओं को परेशानी में डालने वाले मुद्दों का समाधान कर युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा, "हमारी एक गारंटी पेपर लीक से मुक्ति है। क्योंकि हमारा मकसद न केवल पेपर लीक के दोषियों को दंडित करना है, बल्कि किसी भी पेपर लीक को रोकना है।" 

'परीक्षा प्रक्रिया के हर चरण में होगी ईमानदारी और निष्पक्षता'
उन्होंने कहा, "हम नया कानून लाएंगे जो कागज या कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के लिए पेपर सेटिंग, प्रिंटिंग, परिवहन, प्रशासन और निरीक्षण तक परीक्षा प्रक्रिया के हर चरण में ईमानदारी और निष्पक्षता के उच्च मानकों को सुनिश्चित करेगा। रमेश ने दावा किया कि पेपर लीक के मुद्दे से निपटने के लिए भाजपा की मौजूदा नीति पर पर्याप्त नहीं है।" उन्होंने कहा, "कई राज्यों में पेपर लीक के कानूनों के बावजूद बीते सात वर्षों में 70 से अधिक पेपर लीक के मामलों ने दो करोड़ युवाओं पर कहर बरपाया है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में हमने देखा कि पुलिस भर्ती परीक्षा के 50 लाख अभ्यर्थियों प्रभावित हुए।" 
विज्ञापन

'पेपर लीक से मुक्ति की गारंटी युवाओं के प्रति प्रतिद्धता'
कांग्रेस नेता ने कहा, "युवा बेहतर भविष्य की उम्मीद में इन परीक्षाओं की तैयारियों में वर्षों गुजार देते हैं। अपना समय, मेहनत और वित्तीय संसाधन लगाते हैं। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि पेपर लीक न हों। अपराधियों को सजा देना जरूरी है। 'पेपर लीक से मुक्ति' (की गारंटी) उन्हीं मेहनती अभ्यर्थियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें