फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय: 7 साल की पोती से रेप के आरोप में 60 वर्षीय दादा गिरफ्तार, घटना से जनता में आक्रोश

Thu, 19 Apr 2018 07:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
विज्ञापन
नागरिक समाज समूह पूरे गारो हिल्स क्षेत्र में रैलियों की श्रृंखला आयोजित करने की योजना बना रहे हैं (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मेघालय के उत्तर गारो हिल्स के एक सुदूर गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर आई है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि, एक 60 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 7 साल की मासूम पोती से बलात्कार करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग के साथ हुई यौन हिंसा की वारदात से लोगों में आक्रोश फैल गया है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि डेनी माराक ने अपने पोती के साथ 10 अप्रैल को कामा गंदिम में अपने घर में कथित तौर पर तीसरी बार बलात्कार किया था, जब बच्ची ट्यूशन जाने से पहले वहां अपनी छूट गई किताब लेने गई थी। इससे पहले भी वह दो बार उसका रेप कर चुका था और किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी। 

बच्ची ने बुधवार को इस वारदात के बारे में अपनी मां को बताया। जिसके बाद बच्ची की मां ने तुरंत अपने परिवार को बताया और माराक को खरकुट्टा पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन


उत्तर गारो हिल्स पुलिस अधीक्षक डाल्टन पी माराक ने कहा कि घटना की जांच शुरू की जा चुकी है और पुलिस की एक टीम साक्ष्य जमा कर रही है, हालांकि अभी बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा कि पुलिस पोक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।"

पश्चिमी रेंज के प्रभारी डिप्टी पुलिस इंस्पेक्टर जनरल ओ पासी ने कहा कि उनका विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि उस मासूम बच्ची को न्याय मिले।

खबरों के मुताबिक रेप के आरोपी दादा माराक ने कुछ महीने पहले किसी विवाद के बाद अपने बेटे-बहू और पोती को अपने घर से बाहर निकाल दिया था।

इस घटना ने मातृ सत्तात्मक पूर्वोत्तर राज्य में आक्रोश फैला दिया है।

एक गैर-सरकारी संगठन 'बकदिल' ने ऐसे अपराधों के खिलाफ लोगों को संवेदनशील बनाने और बच्चों, विशेष रूप से नाबालिगों पर बढ़ते हमलों के मामलों के विरोध में गारो हिल्स के प्रमुख शहर तुरा में एक मूक विरोध रैली निकाली। 

इस क्षेत्र के अन्य नागरिक समाज समूह भी पूरे गारो हिल्स क्षेत्र में रैलियों की श्रृंखला आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक आठ साल की बच्ची से गैंगरेप और हत्या की घटना के सुर्खियों में छा जाने के बाद बच्चों के साथ यौन शोषण मुद्दे पर ध्यान केंद्रित हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें