फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK के फैंस का कोई तोड़ नहीं, मैच का जुनून ऐसा कि बुक कर ली एक स्पेशल ट्रेन

Thu, 19 Apr 2018 07:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चेन्नई सुपरकिंग्स
विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स की फैन फॉलोइंग जबर्दस्त है। CSK के फैंस ने चेन्नई से पुणे चलने वाली स्पेशल चार्टर व्हिसल पोड एक्सप्रेस को बुक कर लिया है। ऐसा इसलिए किया क्योंकि फैंस अपनी टीम का चौथा मैच देखने के लिए बेकरार हैं। बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स अपना अगला मैच शुक्रवार को पुणे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

विज्ञापन


इस पहल की शुरुआत फैंस ने की और सीएसके प्रबंधन ने इसे आगे बढ़ाया। सीएसके के एक अधिकारी ने कहा, 'स्पेशल ट्रेन और यात्रा के लिए कॉम्प्लीमेंट्री टिकट्स की व्यवस्था करने के अलावा सीएसके प्रबंधन ने फैंस के लिए भोजन और रहने की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई है।' पुणे में शुक्रवार को मैच देखने के बाद फैंस रविवार को चेन्नई लौट आएंगे।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल में दो साल के निलंबन के बाद वापसी की है। मगर वह अपने होमग्राउंड एम चिदंबरम स्टेडियम पर सिर्फ एक ही मैच खेल सकी है। कावेरी जल विवाद के कारण सुरक्षा चिंताओं की वजह से चेन्नई को अपने घरेलू मैच चेन्नई से पुणे शिफ्ट करना पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें