फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटकलों पर विराम: डीएपी खाद पर नहीं बढ़ेगी सब्सिडी, केंद्रीय मंत्री का एलान

Fri, 08 Oct 2021 03:28 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में यूरिया के बाद उर्वरकों में सबसे अधिक खपत डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) की होती है। किसान इसकी खपत अधिक से अधिक करते हैं। 
विज्ञापन
डीएपी - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएपी और सभी फॉस्फेटिक खादों में सब्सिडी बढ़ाने की अटकलों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने विराम लगा दिया। मंडाविया ने कहा कि भारत सरकार डीएपी और सभी फॉस्फेटिक उर्वरकों में कोई सब्सिडी नहीं बढ़ाने जा रही है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने सभी कंपनियों को खादों की एमआरपी नहीं बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं भारत फॉस्फेटिक एसिड की कीमतों में 1200 अमरीकी डालर से अधिक की वृद्धि की अनुमति नहीं देगा। 

विज्ञापन


चार महीने पहले सरकार ने डीएपी उर्वरक पर प्रति बोरी सब्सिडी में 700 रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि वैश्विक कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को डीएपी उर्वरक पुरानी दरों पर ही मुहैया कराया जा रहा है। इससे सरकारी खजाने पर 14,775 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ा। देश में यूरिया के बाद उर्वरकों में सबसे अधिक खपत डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) की होती है। किसान इसकी खपत अधिक से अधिक करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें