फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: बालासोर में कल होगा मिसाइल का परीक्षण, 10 गांव खाली कराए, दस हजार लोग सुरक्षित स्थान पर भेजे गए

Tue, 23 Jul 2024 10:55 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर

सार

मिसाइल परीक्षण को लेकर गांव के लोगों को सचेत किया गया है कि वह बुधवार सुबह चार बजे तक अपना घर छोड़ दें। लॉन्च खत्म होने के बाद घोषणा न होने  तक शिविर में ही रहें। शिविर में आने के बाद मुआवजा राशि लोगों के बैंक खाते में भेजी जाएगी
विज्ञापन
मिसाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के बालासोर में बुधवार को मिसाइल का परीक्षण होगा। इसके लिए प्रशासन ने परीक्षण स्थल के आसपास के 10 गांव खाली कराए हैं। साथ ही 10 हजार लोगों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थान पर भेजा है।  वहीं डीआरडीओ ने भी चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में मिसाइल परीक्षण को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। मिसाइल का परीक्षण आईटीआर के लॉन्च पैड 3 से किया जाएगा। 

विज्ञापन


मंगलवार को बालासोर जिला प्रशासन ने मिसाइल परीक्षण स्थल से साढ़े तीन किमी के दायरे में आने वाले 10 गांवों को खाली कराया। इन गांवों के 10581 लोगों को अस्थायी रूप से सुरक्षित जगह पर भेजा गया है। इन लोगों को मुआवजा भी मुहैया कराया गया है। 

एक अधिकारी ने बताया कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए मंगलवार को कलेक्टर आशीष ठाकरे और एसपी सागरिका नाथ ने बैठक की थी। इसमें लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए अधिकारियों की तैनाती पर चर्चा हुई। बताया गया कि मिसाइल परीक्षण को लेकर गांव के लोगों को सचेत किया गया है कि वह बुधवार सुबह चार बजे तक अपना घर छोड़ दें। लॉन्च खत्म होने के बाद घोषणा न होने  तक शिविर में ही रहें। शिविर में आने के बाद मुआवजा राशि लोगों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि बालासोर जिला प्रशासन ने लोगों के स्कूलों, चक्रवात पुनर्वास केंद्र और अस्थायी तंबू शिविर में रहने का इंतजाम किया है। वहीं लोगों की मदद के लिए हर शिविर में 10 अधिकारी और पुलिस के 22 अनुभाग अधिकारी तैनात किए गए हैं। बता दें कि एक अनुभाग में नौ कर्मचारी शामिल होते हैं। बताया गया कि शिविर में लोगों के लिए रहने, पीने के पानी और स्वास्थ्य जांच का भी इंतजाम किया गया है। 

कम मुआवजा देने का आरोप
मिसाइल परीक्षण को लेकर सुरक्षित स्थान पर भेजे जा रहे ग्रामीणों ने प्रशासन पर कम मुआवजा देने का आरोप लगाया है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। लोगों ने एडीएम बालासोर को ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन ने लंबे समय से मुआवजा राशि में बदलाव नहीं किया है। निकासी सीमा के अंतर्गत आने वाले मछुआरों और खेती मजदूरों को भी मुआवजा दिया जाना चाहिए। मौजूदा समय में अस्थायी तौर पर शिफ्टिंग के लिए 300 रुपये प्रति व्यक्ति और नाबालिग को भोजन के अलावा 75 रुपये के अलावा 150 रुपये मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें