केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को ' स्वच्छता सर्वेक्षण 2021' जारी करते हुए कहा कि इससे शहरों के बीच स्वच्छता प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण के छठे संस्करण 'स्वच्छ सर्वेक्षन 2021' का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि इस वाटर ट्रिटमेंट और मापदंडों पर ध्यान केंद्रित होगा।
आवास और शहरी कार्य मंत्री के मुताबिक, सर्वे के तहत राज्यों की रैंकिंग की भी घोषणा की जाएगी। राज्यों को फंड के इस्तेमाल और संबंधित स्थानीय निकायों को सपोर्ट के आधार पर मापा जाएगा।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इससे शहरों के बीच स्वच्छता प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। स्वच्छता सर्वेक्षण में हर साल की तरह नए आयाम जोड़े गए हैं। इस संस्करण में पानी की बर्बादी को रोकने, उसे दोबारा इस्तेमाल करने और व्यवहार परिवर्तन के इस कार्यक्रम को सतत बनाए रखने पर जोर दिया गया है।
स्वच्छता को जन आंदोलन बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने इस बार के सर्वे में सभी शहरों के बीच छह इंडिकेटर के आधार पर अंक देने की घोषणा की है। ये पैरामीटर शहर की कचरा निस्तारण क्षमता के आधार पर बनाए गए हैं। क्योंकि साल 2016 से पहले स्वच्छ सर्वेक्षण का आधार शहरों में कचरे का निस्तारण या कहें कि कचरा प्रबंधन के आधार पर किया गया था, जिसमें 73 शहरों से शुरुआत हुई थी।
इसमें पांचवें यानि साल 2020 के सर्वे में भाग लेने वाले शहरों की संख्या 4,237 हो गई थी। केंद्रीय मंत्री ने इस खास मौके पर स्वच्छता किट की लॉन्चिंग के साथ-साथ प्रेरक दौर सम्मान देने की घोषणा भी की है।