फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: 'पिछली सरकार ने एक समृद्ध राज्य को कर्ज में डूबो दिया', विधानसभा के संयुक्त सत्र में बोलीं राज्यपाल

Thu, 08 Feb 2024 02:22 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

राज्यपाल ने कहा कि तेलंगाना के लोगों ने समृद्ध राज्य की बागडोर पिछली सरकार को सौंपी थी और 10 साल के बाद उन्होंने कर्ज में डूबा राज्य हमें सौंप दिया। हमारे सामने चुनौती यह है कि लोगों पर बिना बोझ डाले राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार कर सकें।
विज्ञापन
Tamilisai Soundararajan (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन ने गुरुवार को तेलंगाना की पिछली सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार को जनता ने एक समृद्ध राज्य दिया था, लेकिन उसने कर्ज में डूबो दिया और मौजूदा सरकार को सौंप दिया। 

विज्ञापन


श्वेत पत्र से हुआ खुलासा
बजट सत्र के पहले दिन विधानमंडल के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सरकार वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के पिछले सत्र के दौरान जारी वित्त पर श्वेत पत्र ने उस अक्षम और लापरवाह तरीके का खुलासा किया है, जिसमें पिछली सरकार ने सार्वजनिक वित्त का प्रबंधन किया था।

लोगों पर बिना बोझ डाले...
उन्होंने कहा, 'तेलंगाना के लोगों ने समृद्ध राज्य की बागडोर पिछली सरकार को सौंपी थी और 10 साल के बाद उन्होंने कर्ज में डूबा राज्य हमें सौंप दिया। हमारे सामने चुनौती यह है कि लोगों पर बिना बोझ डाले राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार कर सकें।' उन्होंने आगे कहा कि बजट सरकार को सार्वजनिक वित्त के प्रबंधन में बहाली, जिम्मेदारी और जवाबदेही का मार्ग शुरू करने का अवसर देता है। 
विज्ञापन


दो और वादे करने हैं पूरे
उन्होंने कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों में लोग स्वतंत्रता, लोकतंत्र और एक ऐसा शासन चाहते हैं जो उनकी आकांक्षाओं को दर्शाता हो। राज्यपाल ने घोषणा की कि राज्य सरकार दो और चुनावी वादों (गरीबों को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने) को जल्द पूरा करेगी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें