फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: 'कुछ हिस्सों में हिंसा के लिए TMC सरकार जिम्मेदार नहीं', जानें ममता बनर्जी पर क्या बोले राज्यपाल बोस

Sun, 07 Apr 2024 03:04 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि कुछ हिस्सों में हिंसा के लिए पूरी तरह से टीएमसी सरकार को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। सत्ता में मौजूद सरकार का कर्तव्य था कि वह संदेशखाली मामले में कार्रवाई करती, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर जहां एक तरह तमाम राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग चल रही है। इस बीच, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि कुछ हिस्सों में हिंसा के लिए पूरी तरह से टीएमसी सरकार को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। यह अतीत की विरासत हो सकता है। 
विज्ञापन


अराजक तत्वों का कई इलाकों पर बोल बाला- सीवी आनंद बोस
एक साक्षात्कार में राज्यपाल बोस ने कहा कि पूरे राज्य में कानून व्यवस्था खराब नहीं हुई है, लेकिन दावा किया कि कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग कई इलाके को नियंत्रित करते हैं। गौरतलब है कि ममता बनर्जी और राज्यपाल बोस में अक्सर कई मुद्दों को लेकर मतभेद रहा है। इस बीच, राज्यपाल का यह बयान राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

'मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई'
साक्षात्कार के दौरान राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि संदेशखाली में मैंने जो देखा वह यह था कि महिलाएं सम्मान के साथ शांति चाहती थी, लेकिन उनका सम्मान टुकड़ों में किया गया। यह एक चिंताजनक स्थिति थी, जो पश्चिम बंगाल के परिदृश्य को खराब कर रही है। यह कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित है लेकिन संख्या बढ़ रही है। इसलिए मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि पूरे पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है क्योंकि कई इलाकों पर अराजक तत्वों का नियंत्रण है। 
विज्ञापन


मैं राजनेता नहीं हूं इसलिए टिप्पणी नहीं करूंगा- आनंद बोस
राज्यपाल ने कहा कि सत्ता में मौजूद सरकार का कर्तव्य था कि वह संदेशखाली मामले में त्वरित कार्रवाई करती, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। स्वाभाविक रूप से उनकी धारणाएं मुझसे अलग होंगी। हालांकि उन्होंने टीएमसी प्रमुख पर कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बंगाल के राज्यपाल ने कहा, मैं कोई राजनेता नहीं हूं और मैं इसमें बिल्कुल भी दखल नहीं देना चाहता हूं।

नौकरशाहों से निष्पक्षता की उम्मीद की जाती है- सीवी आनंद बोस
उन्होंने कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था के रखरखाव में सुधार की बहुत गुंजाइश है। नौकरशाहों से निष्पक्षता, ईमानदारी बनाए रखने की उम्मीद की जाती है। उन्हें सत्तारूढ़ पार्टियों से तटस्थ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से यहां आईएएस अधिकारियों का एक बड़ा वर्ग पक्षपातपूर्ण है, जो अपना कर्तव्य नहीं निभाते हैं। लोगों का उन पर से विश्वास उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें