फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: पीएम-किसान योजना के तहत आज 8वीं किस्त जारी करेंगे पीएम मोदी, 9.5 करोड़ किसानों को लाभ

Fri, 14 May 2021 05:35 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली

सार

पीएमओ की ओर से कहा गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 8 वीं किस्त जारी होने से 19 हजार करोड़ से अधिक का लाभ 9.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को मिलेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 14 मई को सुबह 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 8 वीं किस्त जारी करेंगे।

लाभार्थियों से प्रधानमंत्री करेंगे संवाद

विज्ञापन

पीएमओ की ओर से कहा गया कि इससे 19 हजार करोड़ से अधिक का लाभ 9.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को मिलेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम-किसान सम्मान निधि की राशि जारी करेंगे और लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहेंगे। 

1.15 लाख करोड़ रुपये किसान परिवारों के खातों में किए जा चुके हैं हस्तांतरित
मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में किसानों की हालत में सुधार लाने के लिए किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी, जिसकी आठवीं किस्त का भुगतान सरकार करने जा रही है। इस योजना के अंतर्गत, कुछ अपवादों को छोड़कर, जोत वाले किसान परिवारों की आय में 6 हजार रुपये की सालाना सहायता प्रदान की जाती है।

विज्ञापन


इस योजना के तहत हर चार महीने पर 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्त दी जाती हैं। यह धनराशि डीबीटी माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे जमा कराई जाती है। अब तक इस योजना के तहत, 1.15 लाख करोड़ रुपये किसान परिवारों के खातों में हस्तांतरित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें