फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर : एेसी खबरें जिनसे होगा आपका सीधा फायदा

Sun, 26 Aug 2018 11:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
good news - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमर उजाला डॉट कॉम ने सिर्फ और सिर्फ आपके लिए शुरू किया है सकारात्मक खबरों का नया पिटारा, जहां हम रोज आपको बताते हैं आपके फायदे की खबर। आपको देश-दुनिया से जुड़ी हर जानकारी बताएंगे जो आपके लिए होगा फायदे का सौदा। आप जुड़िये हमारी नई पहल से जहां सीधे आपसे सरोकार करती हमारी सकारात्मक खबरें कराएंगी आपका फायदा।
विज्ञापन


 

काठगोदाम से देहरादून के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू 

भारतीय रेलवे ने दी सौगात
देहरादून समेत उत्तराखंड को रेलवे ने नई सौगात दी है। काठगोदाम से देहरादून के बीच आखिरकार जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को शनिवार को रेल भवन से रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखा दी। काठगोदाम से चलने पर नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस का नंबर काठगोदाम से 12090 रहेगा, जबकि दून से काठगोदाम जाने पर 12089 होगा।

यह ट्रेन हफ्ते में पांच दिन- सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। नैनी-दून जनशताब्दी में ऑनलाइन टिकट रिजर्वेशन की सुविधा भी जल्द उपलब्ध होगी। अभी संचालित दून एक्सप्रेस की तुलना में यह ट्रेन करीब सवा घंटा पहले पहुंचाएगी।

दुनिया की सबसे महंगी चाय बनी भारत की गोल्डन नीडल्स नामक चाय

Tea
अरुणाचल प्रदेश की एक चाय की वैरायटी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। दरअसल गुवाहाटी में हो रहे एक टी ऑक्शन के दौरान गोल्डन नीडल्स नामक एक प्रकार की चाय 40 हजार प्रति किलो की हिसाब से बिकी है। गोल्डन नीडल्स नामक इस वैरायटी ने एक असम टी वैरियटी का रिकोर्ड तोड़ा है, जो पिछले महीने 39,001 प्रति किलोग्राम बिकी थी। बता दें कि गुवाहाटी की सबसे पुरानी दुकान आसाम टी ट्रेडर्स ने गोल्डन नीडल्स नामक इस चाय पत्ती को खरीदा है।

भारत की सुरक्षा होगी और मजबूत,  नौसेना को मिलेंगे 111 हेलीकॉप्टर

 नौसेना को मिलेंगे 111 हेलीकॉप्टर
भारत की सुरक्षा मजबूत होने वाली है। रक्षा मंत्रालय ने आर्मी और नौसेना के लिए बड़ी खरीदी को मंजूरी दी है। इसमें नौसेना के लिए 111 बहुउद्देशीय हेलिकॉप्टर और लगभग 150 आर्टिलरी गन सिस्टम खरीदे जाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर डील पर लगभग 21 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

कुल 46 हजार करोड़ रुपये की खरीदी प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जिसमें यूएस के साथ 13,500 करोड़ की गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट डील भी शामिल है। इससे 24 मल्टी रोल वाले एमएच-60 रोमियो चॉपर्स खरीदे जाएंगे। सामरिक भागीदारी के तहत यह पहला प्रोजेक्ट मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस का है। इसका मुख्य उद्देश्य मेक इन इंडिया कार्यक्रम को आगे ले जाना है। 
विज्ञापन

ज्यादा सुरक्षित हैं नए ईवीएम चिप वाले कार्ड

एसबीआई अपने ग्राहकों को जारी करेगा ईवीएम चिप वाले कार्ड।
पैसों के लेन-देन को लेकर होने वाली फ्रॉड की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ये फ्रॉड सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि एटीएम सेंटर से भी होते हैं, इसीलिए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के अकाउंट को सेफ रखने के लिए चिप वाला एटीएम जारी कर रहा है।  

बैंक की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि वह ईएमवी चिप वाला डेबिट कार्ड जारी कर रहा है। ये नए कार्ड पुराने मैजिस्ट्रिप (मैग्नेटिक) ATM कार्ड के मुकाबले ज्यादा सेफ है, EVM चिप वाले डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर एक छोटी चिप लगी होगी, जिसमें आपके खाते की पूरी जानकारी होती है। यह जानकारी इनक्रिप्टेड होती है, ताकि कोई इसके डाटा की चोरी न कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें