फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda Train Accident: असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने ली जानकारी, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Thu, 18 Jul 2024 08:39 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Gonda Train Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारण हुए हादसे में तीन लोगों की मौत गई है, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना के मुताबिक इस हादसे में ट्रेन की कुल 14 बोगियां पटरी से उतरी थी।
विज्ञापन
train accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के हादसे के बाद असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को इसकी जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ट्रेन हादसे की पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और असम सरकार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। वहीं इस हादसे के बाद भारतीय रेलवे की ओर से तमाम जोन और मंडलों की तरफ से ट्रेन यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


NFR ने जारी किए  हेल्पलाइन नंबर 
बता दें कि ट्रेन संख्या 15904 चंडीगढ़ - डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गोंडा जंक्शन स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। मामले में एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि लोगों की मदद के लिए कई स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
वाणिज्यिक नियंत्रण (तिनसुकिया): 9957555984
फुर्केटिंग (एफकेजी): 9957555966
मारियानी (एमएक्सएन): 6001882410
सिमलगुड़ी (एसएलजीआर): 8789543798
तिनसुकिया (एनटीएसके): 9957555959
डिब्रूगढ़ (डीबीआरजी): 9957555960
वाणिज्यिक नियंत्रण (कटिहार): 9771441956, 9002041952
कटिहार (केटीआर):6287801805
किशनगंज (केएनई) - 06456226794, 7542028020,
न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) - 6287801758
सिलीगुड़ी (एसजीयूजे) - 9749397735
वाणिज्यिक नियंत्रण (अलीपुरद्वार): 9046226635, 03564-270870, 03564-270871
न्यू कूचबिहार (एनसीबी):7605036155
न्यू अलीपुरद्वार (एनओक्यू):7595001310
कोकराझार (केओजे):9046007023
गुवाहाटी (जीएचवाई) -0361 2731621, 622, 623
कामाख्या (केवाईक्यू): 0361 2670086
वाणिज्यिक नियंत्रण (गुवाहाटी): 9957553299
लुमडिंग (एलएमजी): 03674 263120, 263126
गोंडा - 8957400965
लखनऊ- 8957409292
गोरखपुर- 05512208169

पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेलखंड पर मोतीगंज-झिलाहीं स्टेशनों के मध्य डाउन लाइन पर ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद रेल यात्रियों की मदद के हेल्पलाइन नम्बर जारी:
विज्ञापन

सोनपुर : 06158262299
हाजीपुर : 8252912078
बरौनी : 8252912043
समस्तीपुर : 8102918840
समस्तीपुर : 06274232131
वाणिज्य नियंत्रक / समस्तीपुर : 9771428963, 06284232250

कई ट्रेनों के बदले गए रूट
वहीं इस हादसे के बाद बाराबंकी-गोरखपुर रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं। जिन ट्रेनों के रूट बदले गए हैं उनके नाम और नंबर:
1.  गाड़ी संख्या 12553 (सहरसा-नई दिल्ली ) वाया बढ़नी-गोंडा 
2.  गाड़ी संख्या 12565  (दरभंगा-आनंद विहार)  वाया मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी 
3.  गाड़ी संख्या 12557 (मुजफ्फरपुर-आनंद विहार)    वाया मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी 
4.  गाड़ी संख्या15273 (रक्सौल-आनंद विहार)  वाया बढ़नी-गोंडा
5.  गाड़ी संख्या 19038 (बरौनी-बांद्रा टर्मिनस) वाया बढ़नी-गोंडा
6.  गाड़ी संख्या13019 (हावड़ा-काठगोदाम) वाया बढ़नी-गोंडा
7.  गाड़ी संख्या 14673 (जयनगर-अमृतसर) वाया मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी

कब और कहां हुआ हादसा?
बता दें कि डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस गोंडा रेलवे स्टेशन से गोरखपुर वाया डिब्रूगढ़ जा रही थी। जिसकी 14 बोगियां पटरी से उतरकर पलट गईं। इनमें दो एसी कोच रेल पटरी के बगल खंती में भरे पानी में पलट गये। ये हादसा गोंडा-गोरखपुर रेल मार्ग पर मोतीगंज से झिलाही बाजार के बीच पिकौरा गांव के पास हुआ है। वहीं इस हादसे की  प्रारंभिक वजह बारिश से पटरी के दोनों तरफ जलभराव होने से ट्रैक का बैठना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें