स्पेशल कोर्ट ने पानी पूरी वेंडर को गोलगप्पे के पानी में टॉयलेट क्लीनर मिलाने के आरोप में 6 महीने की सजा सुनाई है। 2009 का यह मामला अहमदाबाद के लाल दरवाजा जिले का है। चेतन नंजी नाम का शख्स गोलगप्पे के पानी का स्वाद बढ़ाने के मकसद से उसमें टॉयलेट क्लीनर जैसा एसिड मिलाया करता था।
अहमदाबाद नगर निगम ने 2009 में स्पेशल कोर्ट में वेंडर के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। निगम को लगातार वेंडर के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। साथ ही, आसपास रहने वाले लोगों की शिकायत थी की वह बचे हुए पानी को खराब सड़कों पर फेंक देता है जिससे पब्लिक को परेशानी होती है।