नोटबंदी के फैसले का समर्थन करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकार से पूछा है कि नोटबंदी के बाद सरकार के पास कितना काला धन वापस आया। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश ने कहा कि अब तो पूछा ही जाना चाहिए कि नोटबंदी के बाद सरकार के हाथ कितना काला धन लगा?
यह बात नीतीश ने पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम की पुस्तक 'फियरलेस इन अपोजिशन' के विमोचन के दौरान कही। बता दें कि नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले का समर्थन किया था, यही नहीं उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी की थी।