फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Smuggling: सोने की तस्करी के आरोपी को सऊदी अरब से लाया गया भारत, इंटरपोल ने जारी किया था रेड नोटिस

Thu, 04 Apr 2024 02:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीआई ने आरोपी शौकत अली के खिलाफ 13 सितंबर 2021 को रेड नोटिस जारी कराया। इसके बाद यह रेड नोटिस इंटरपोल के सभी सदस्य देशों को भेजा गया, ताकि अगर आरोपी उनके देश में है तो उसे वहीं से गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
सोने की तस्करी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोने की तस्करी के मामले में एक आरोपी को सऊदी अरब से भारत लाया गया है। सीबीआई के प्रयासों से आरोपी को भारत लाया गया। आरोपी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड नोटिस भी जारी किया हुआ था। एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने साल 2020 में सोने की तस्करी का मामला दर्ज किया था। इस मामले में शौकत अली आरोपी है, जिसे भारत लाया गया है। 
विज्ञापन


सऊदी अरब से जयपुर लाया गया था करोड़ों रुपये का सोना
दरअसल जुलाई 2020 को सऊदी अरब से जयपुर में करीब 18.5 किलोग्राम सोने की तस्करी की गई थी। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है। एनआईए ने अपनी चार्जशीट में 18 लोगों को आरोपी बनाया था, जिसमें शौकत अली भी शामिल था। शौकत अली भारत में सोने की तस्करी के मामले में वांछित था और लंबे समय से सऊदी अरब में रह रहा था। जब्त की गई 18 किलो सोने की छड़ों की कीमत करीब नौ करोड़ रुपये आंकी गई थी। इमरजेंसी लाइट की बैटरी में छिपाकर ये सोना भारत लाया गया था। 

इंटरपोल ने आरोपी के खिलाफ जारी किया था रेड नोटिस
सीबीआई ने आरोपी शौकत अली के खिलाफ 13 सितंबर 2021 को रेड नोटिस जारी कराया। इसके बाद यह रेड नोटिस इंटरपोल के सभी सदस्य देशों को भेजा गया, ताकि अगर आरोपी उनके देश में है तो उसे वहीं से गिरफ्तार किया जा सके। इंटरपोल का नोटिस मिलने के बाद सऊदी अरब की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीबीआई के ग्लोबल ऑपरेशंस सेंटर की मदद से सीबीआई ने सऊदी अरब की नेशनल सेंट्रल ब्यूरो एजेंसी से समन्वय किया और आरोपी को भारत लाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें