फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: राजनाथ सिंह ने की लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा और दिलना की तारीफ, विश्व की परिक्रमा पूरी करने पर किया स्वागत

Thu, 29 May 2025 07:49 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को गोवा में भारतीय नौसेना के नौकायन पोत तारिणी पर सवार होकर दुनिया की परिक्रमा करने के बाद नविका सागर परिक्रमा II के चालक दल के सदस्यों लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के का स्वागत किया। इस अभियान को 2 अक्तूबर 2024 को गोवा के नेवल ओशन सेलिंग नोड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए. और दिलना के. का किया स्वागत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाविका सागर परिक्रमा II के विजयी दल में शामिल लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के. का स्वागत किया है। बता दें कि, लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा और दिलना भारतीय नौसेना के नौकायन पोत तारिणी पर सवार होकर दुनिया की परिक्रमा को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस दुर्लभ उपलब्धि को पूरा करते हुए, लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के आज गोवा के तट पर पहुंची है। इस असाधारण नौकायन अभियान को 2 अक्तूबर 2024 को गोवा के नौसेना महासागर नौकायन नोड से रवाना किया गया।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें - Maharashtra: एटीएस ने ठाणे से एक शख्स को दबोचा, पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने का आरोप

बेटियों ने देश का नाम रोशन किया- राजनाथ सिंह
इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'इन दो बेटियों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपने-अपने तरीके से देश का नाम रोशन किया है'। उन्होंने कहा , 'आज हमारे देश की बेटियां सियाचिन की ऊंचाइयों से लेकर समुद्र की गहराइयों तक अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें - BJP: 'अमेरिका के दबाव में 1988 में भारत ने पाकिस्तान के साथ किया था परमाणु समझौता', भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

भारतीय सशस्त्र बलों में महिलाओं सक्रिय भागीदारी- राजनाथ
राजनाथ सिंह ने आगे कहा, इस महीने एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) से 70 लड़कियां पास आउट हुई हैं। भारतीय सशस्त्र बलों के हर हिस्से में महिलाओं की सक्रिय और प्रभावी भागीदारी रही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और पीओके में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में महिला पायलटों और अन्य महिला सैनिकों ने अहम भूमिका निभाई है'।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें