गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड के असिस्टेंट प्रोड्यूसर समेत तीन लोगों को 85 ग्राम एमडीएमए पिल्स के साथ रविवार को गिरफ्तार किया। इसकी कीमत करीब 8.5 लाख रुपये है।
क्राइम ब्रांच के एसपी शोभित सक्सेना ने बताया कि नए वर्ष के मौके पर उपयोग के लिए तस्करी कर लाई गई ड्रग्स के बारे में सटीक सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की एक टीम ने तीन संदिग्धों, उनके कमरों की तलाशी ली और उनके कमरे और वाहन से ड्रग्स बरामद की।
साथ ही क्राइम ब्रांच ने तेलंगाना नंबर की एक गाड़ी को भी जब्त किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से अयान अली खान (42) हैदराबाद निवासी कारोबारी है। गाड़ी अयान की है। दो अन्य आरोपी वेलेंटाइन परेरा (35) और स्ट्रोमी फर्नांडीज (27) मुंबई में बांद्रा के रहने वाले हैं। वेलेंटाइन कई बॉलीवुड फिल्मों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुका है।