दक्षिणी मानसून की बारिश से कोंकण और महाराष्ट्र के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में बारिश की वजह से अभी तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं गोवा में भी बारिश तांडव मचा रही है। लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश के चलते गोवा के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जगह- जगह जलजमाव की स्थिति बन गई हैं। वहीं निचले इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस गया है। बारिश की वजह से 1 शख्स की मौत हो गई। बाढ़ की वजह से 1000 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
Rescue work continues. CM @DrPramodPSawant visiting flood affected areas in Bicholim Taluka. pic.twitter.com/9CIgFAq08S
प्रभावित लोगों के लिए हेल्पलइन शुरू करेगी भाजपा की गोवा इकाई
भाजपा की गोवा इकाई ने शनिवार को कहा कि उसने केंद्र सरकार से तटीय राज्य को हर संभव सहायता मुहैया कराने का आग्रह किया है, जो पिछले दो दिनों से लगातार बारिश और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। भाजपा गोवा प्रदेश के अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने कहा कि पार्टी ऐसे लोगों के लिए एक हेल्पलाइन शुरू करेगी, जिन्हें इस समय सहायता की आवश्यकता है।