देश में समान नागरिक संहिता की मांग को लेकर राज्यसभा में एक निजी विधेयक लाकर चर्चा कराई जा रही है। इसके विरोध में माकपा के राज्यसभा सदस्य एलामारम करीम, डॉ. सिवदासन और भाकपा सांसद बिनय विस्वन ने नियम 67 के तहत नोटिस दिया है।
बता दें, भाजपा सांसद किरोडी लाल मीणा ने यह निजी विधेयक पेश किया है। वाम सांसदों का कहना है कि इस विधेयक से देश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन राज्यसभा की कार्यवाही बाधित होने के कारण यह विधेयक पटल पर नहीं रखा जा सका।