फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा चुनाव 2022: दो वर्ष पूर्व कांग्रेसी से भाजपाई हुए 10 विधायकों के घर आप पार्टी ने भेजा केक

Sun, 11 Jul 2021 03:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पणजी

सार

  • दिल्ली की कालका जी सीट से विधायक व आप नेता आतिशी ने कहा, आम आदमी पार्टी ने शनिवार को गोवा के 10 विधायकों के कांग्रेस से सत्ताधारी भाजपा में पहुंचने और ‘मतदाताओं की पीठ में छुरा घोंपने’ की दूसरी वर्षगांठ पर उनके घर केक भेजे हैं।
विज्ञापन
cake - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में 2022 के चुनावी तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने शनिवार को गोवा के 10 विधायकों के घर केक भेजे हैं। ये विधायक 10 जुलाई 2019 को कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन


आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी मार्लेना ने इन विधायकों को मतदाताओं की पीठ में छुरा घोंपने वाला बताया। दिल्ली की कालका जी सीट से विधायक व आप नेता आतिशी ने कहा, आम आदमी पार्टी ने शनिवार को गोवा के 10 विधायकों के कांग्रेस से सत्ताधारी भाजपा में पहुंचने और ‘मतदाताओं की पीठ में छुरा घोंपने’ की दूसरी वर्षगांठ पर उनके घर केक भेजे हैं।

आतिशी ने कहा, हमारे नेता इन विधायकों को इस दिन की याद दिलाने के लिए केक लेकर उनके पास गए। यह उनके द्वारा मतदाताओं के पीठ में छुरा घोंपने की वर्षगांठ है, जिन्होंने उन्हें कांग्रेस के टिकट पर चुना था क्योंकि वे भाजपा को नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा गोवा के लोग अब जान गए हैं कांग्रेस को दिया गया वोट भाजपा के लिए है। पहले की तरह विधायक सत्ताधारी दल में शामिल हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें