फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Election 2022: भाजपा को लगातार दूसरा झटका, उत्पल के बाद पूर्व सीएम पारसेकर ने पार्टी छोड़ने का किया एलान

Sat, 22 Jan 2022 06:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

भाजपा ने मांद्रेम विधानसभा सीट के लिए मौजूदा विधायक दयानंद सोपते को टिकट दिया है। इसी सीट से पारसेकर ने 2002 से 2017 के बीच प्रतिनिधित्व करते रहे थे।
विज्ञापन
लक्ष्मीकांत पारसेकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को करारे झटके लगे हैं। अब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर ने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया है। वे टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने शनिवार को कहा कि वह सत्तारूढ़ पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। अब वह पार्टी में नहीं रहना चाहते हैं और अपना त्यागपत्र औपचारिक रूप से सौंप देंगे। पारसेकर फिलहाल आगामी चुनाव के लिए भाजपा की घोषणा-पत्र समिति के प्रमुख हैं। वे पार्टी के कोर समिति के सदस्य भी हैं। इससे पहले उत्पल पर्रिकर ने पणजी से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

दरअसल, भाजपा ने मांद्रेम विधानसभा सीट के लिए मौजूदा विधायक दयानंद सोपते को टिकट दिया है। इसी सीट से पारसेकर ने 2002 से 2017 के बीच प्रतिनिधित्व करते रहे थे। सोपते ने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पारसेकर को हराया था। हालांकि, 2019 में नौ अन्य नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन


पारसेकर ने कहा कि फिलहाल मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं आगे क्या करुंगा, इसका फैसला बाद में करुंगा। उन्होंने कहा कि सोपते मांद्रेम में मूल भाजपा कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे उनके भीतर असंतोष है। पारसेकर 2014 से 2017 के बीच गोवा के मुख्यमंत्री थे। उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद राज्य का मुख्यमंत्री चुना गया था।

आप की छठी सूची जारी
इस बीच आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की है। इससे पहले भाजपा ने 14 फरवरी के गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 34 प्रत्याशियों की पहली सूची की घोषणा कर दी थी। राज्य में विधानसभा की 40 सीट हैं। इसके नतीजे 10 मार्च को आएंगे।



टीएमसी ने भी जारी की सूची
तृणमूल कांग्रेस ने भी आगामी गोवा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस बीच पोरवोरिम से तृणमूल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार संदीप वजारकर को शनिवार को देहरादून की एक अदालत के आदेश पर चेक बाउंस होने के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपाधीक्षक (पोरवोरिम) विश्वेश करपे ने कहा कि वजरकर को शाम को देहरादून की एक अदालत द्वारा दो अलग-अलग मामलों में उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी करने के बाद गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन




गोवा विधानसभा चुनाव लड़ना शिवसेना, राकांपा के लिए आसान नहीं

  • महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ सहयोगी दल शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने गोवा में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पहली बार गठबंधन किया है। हालांकि, आंकड़ों के अनुसार इस तटीय राज्य में इन दोनों दलों के लिए सिर्फ अपने बूते सीटें जीतना कभी आसान नहीं रहा है। पूर्व के चुनावों में कई मौकों पर इन दोनों दलों के उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई है।
  • 2007 में राकांपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर गोवा विधानसभा चुनाव लड़ा था, जबकि शिवसेना ने हमेशा भाजपा के साथ गठबंधन के बिना अकेले राज्य में चुनाव लड़ा है। वहीं, 2017 में राकांपा ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह सिर्फ एक सीट ही जीत सकी थी, जबकि 16 सीटों पर उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। दूसरी ओर शिवसेना ने उस समय तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी।
  • इसके साथ ही 2017 में पहली बार गोवा के चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी (आप) ने 39 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 38 सीटों पर उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। पार्टी को 57,420 मत मिले थे और डाले गए कुल वैध मतों में उसकी हिस्सेदारी 6.27 प्रतिशत की थी।
  • राकांपा ने 2012 में सात सीटों पर चुनाव लड़ा था और तीन सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो गई थी। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन तीनों पर पार्टी की जमानत जब्त हो गई थी और पार्टी को सिर्फ 210 वोट मिले थे।
     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें