फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: आचार संहिता उल्लंघन मामले में अरविंद केजरीवाल को समन, गोवा की कोर्ट ने कहा- 29 नवंबर को हों पेश

Tue, 28 Nov 2023 06:16 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

गोवा की एक अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आचार संहिता उल्लंघन मामले में समन जारी किया है। यहां पढ़ें...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : एक्स/@AamAadmiParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आचार संहिता उल्लंघन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। गोवा की अदालत ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है। जिसमें कहा गया कि अरविंद केजरीवाल को 29 नवंबर को कोर्ट के समक्ष उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने कहा कि मामले में उन्हें समन मिला है, लेकिन उसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ आपराधिक मामले के विवरण की जानकारी नहीं है। आप के गोवा प्रमुख अमित पालेकर ने कहा, केजरीवाल को अदालत में पेश होने के ठीक एक दिन पहले समन मिला है। पालेकर केजरीवाल के वकील भी हैं। उन्होंने कहा, हम दस्तावेज लेंगे, फिर इस पर निर्णय लेंगे कि इसे उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाए या नहीं।

बता दें आम आदमी पार्टी ने 2017 और 2022 का गोवा में विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि 2017 में उन्हें कोई भी जीत हासिल नहीं हुई थी, लेकिन 2022 में आम आदमी पार्टी ने गोवा में दो सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें