फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bars in Goa: गोवा के बार में 'बहार', पीते-पीते कदम लड़खड़ाए तो कैब पहुंचाएगी घर

Tue, 11 Oct 2022 01:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

परिवहन मंत्री मोविन गोडिन्हो ने कहा है कि यदि बार में मौजूद कोई ग्राहक नशे की हालत में है, तो यह भी बार की जिम्मेदारी है कि वह यह सुनिश्चित करे कि ग्राहक टैक्सी या कैब में सुरक्षित घर लौट आए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीने वालों को एक चिंता खूब सताती है कि ज्यादा हो गई तो वे घर कैसे जाएंगे। लेकिन, गोवा सरकार इसके लिए भी व्यवस्था करने जा रही है। अब गोवा के बार संचालक ज्यादा नशा होने पर ग्राहकों को घर पहुंचाने के लिए कैब सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे। 

विज्ञापन


इसको लेकर गोवा के परिवहन मंत्री मोविन गोडिन्हो ने कहा है कि यदि बार में मौजूद कोई ग्राहक नशे की हालत में है, तो यह भी बार की जिम्मेदारी है कि वह यह सुनिश्चित करे कि ग्राहक टैक्सी या कैब में सुरक्षित घर लौट आए। मैं इस पर गोवा में बार के साथ संपर्क करूंगा। 
विज्ञापन

दअरसल, परिवहन मंत्री गोडिन्हो ने मंगलवार को 11वें राज्य सड़क सुरक्षा सप्ताह-2022 का उद्घाटन किया। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामलों पर हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, गोवा का परिवहन विभाग एक नया मानदंड पेश करेगा। जहां बार और रेस्तरां में अपने ग्राहकों को शराब पीकर खुद के वाहनों से वापस जाने की अनुमति नहीं मिलेगी, बल्कि उन्हें टैक्सी में भेजा जाएगा। हालांकि, अगर ग्राहक सामान्य है तभी उसे अपने वाहन से घर जाने की अनुमति मिलेगी। 
विज्ञापन


गोडिन्हो ने कहा, सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि के मुख्य कारण अधिक गति, यातायात नियमों की अनदेखी और शराब पीकर गाड़ी चलाना है।  मंत्री ने कहा, प्रमुख रेस्तरां और होटलों के पास टैक्सी उपलब्ध कराई जानी चाहिए ताकि नशे में धुत मेहमानों को टैक्सी में बिठाकर घर भेजा जा सके। वे अगले दिन होटल से अपने वाहन वापस ले सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें