पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने बताया कि प्रवीण पाथरूड और जलील अहमद ने सिओलिम इलाके में बंगलुरु के रहने वाले पर्यटकों पर कथित तौर पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों द्वारा चलाए जा रहे वाहन ने रेस्तरां के पार्किंग क्षेत्र में पाथरूड के स्कूटर को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद तीखी बहस और मारपीट हुई।
प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ितों को ऑनलाइन पांच हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए भी मजबूर किया। उन्होंने कहा कि पुलिस बाउंसरों को काम पर रखने वाली सुरक्षा एजेंसी का लाइसेंस रद्द करने के लिए कहेगी।