फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: दूसरी जगह तय हुई शादी तो बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बनाने लगी बहाने, जूस में कीटनाशक मिलाकर पिलाया, मौत

Mon, 31 Oct 2022 04:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

पुलिस के मुताबिक, जैसे ही शादी की तारीख नजदीक आई तो ग्रीष्मा इस रिलेशनशिप को खत्म करना चाहती थी। उसने शेरोन से दूसरी जगह शादी को लेकर बात भी की, लेकिन वह नहीं माना। उसने प्यार से भी समझाने की कोशिश की लेकिन शेरोन उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। 
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी ग्रीष्मा राज और शेरोन - फोटो : सोशल मीडिया
केरल में रेडियोलॉजी के छात्र की मौत के मामले में तिरुवनंतपुरम पुलिस ने चौकाने वाला दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, तेईस वर्षीय शेरोज राज की हत्या उसकी गर्लफ्रेंड ग्रीष्मा  ने की है। गरिमा ने ही उसे 14 अक्तूबर को मिलने के बहाने घर पर बुलाया और फिर जूस में कीटनाशक मिलाकर उसे पिला दिया।  
विज्ञापन

शेरोन के भाई ने पूछा- आपने उसे कुछ खिलाया पिलाया है क्या?

2 of 6
ग्रीष्मा राज - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के मुताबिक, इसके बाद शेरोन जैसे ही घर पहुंचा तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। शेरोन के भाई को यह जानकारी थी कि वह ग्रीष्मा के घर गया था। इसलिए उसने ग्रीष्मा को फोन कॉल किया और पूछा कि क्या आपने शेरोन को कुछ खिलाया-पिलाया है? लड़की ने जवाब दिया- नहीं, उसने मेरे घर पर कुछ भी खाया पिया नहीं। फिर परिजन शेरोन को बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन 11 दिन बाद 25 अक्तूबर को इलाज के दौरान शेरोन की मौत हो गई। उधर, मेडिकल रिपोर्ट में भी यह बात साफ हो गई कि उसकी मौत जहर के कारण हुई है। 
 
विज्ञापन

एक साल से शेरोन के साथ रिलेशनशिप में थी ग्रीष्मा 

3 of 6
आरोपी ग्रीष्मा राज - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद पुलिस ने ग्रीष्मा से पूछताछ शुरू की। पुलिश को उसके बयान पर इसलिए शक हुआ, क्योंकि वह पहले पुलिस को गुमराह करती रही, बाद में 30 अक्तूबर को उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। ग्रीष्मा ने बताया कि वह बीते एक साल से शेरोन के साथ रिलेशनशिप में थी।  लेकिन उसने शादी नहीं की और उसकी शादी कहीं और तय हो गई। तब भी दोनों का अफेयर चलता रहा। 
 

शादी की तारीख नजदीक आते ही रिलेशनशिप खत्म करना चाहती थी ग्रीष्मा

4 of 6
पुरुष-महिला में विवाद (सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के मुताबिक, जैसे ही शादी की तारीख नजदीक आई तो ग्रीष्मा इस रिलेशनशिप को खत्म करना चाहती थी। उसने शेरोन से दूसरी जगह शादी को लेकर बात भी की, लेकिन वह नहीं माना। उसने प्यार से भी समझाने की कोशिश की लेकिन शेरोन उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। 

 
विज्ञापन

कुंडली में दोष का बनाया बहाना, नहीं माना शेरोन

5 of 6
आरोपी ग्रीष्मा राज - फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी ग्रीष्मा के मुताबिक, मैंने शेरोन से पीछा छुड़ाने के लिए यह बहाना बनाया कि पंडित ने कहा है कि उसके पहले पति की मौत हो जाएगी, क्योंकि उसकी कुंडली में दोष है। फिर भी शेरोन नहीं माना। फिर उसने सोचा कि क्यों ने शेरोन को हमेशा की नींद सुला दिया जाए। उसने शेरोन को अपने घर बुलाया और जूस में कीटनाशक मिलाकर दे दिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रीष्मा ने बताया कि शेरोन के भाई ने मुझसे पूछा था कि क्या मैंने उसे कुछ खिलाया-पिलाया है? लेकिन मैंने इसलिए नहीं बताया कि कहीं वह बच न जाए और जान से मारने की कोशिश के आरोप में मुझे जेल न भेज दे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से पहले शेरोन ने कहा- किसी पर भी शक नहीं

6 of 6
आरोपी ग्रीष्मा राज - फोटो : सोशल मीडिया
मामले को लेकर एडीजीपी अजीत कुमार ने कहा, शेरोन से जब बयान लिया गया था, तब वह यही बोल रहा था कि उसे किसी पर भी शक नहीं है। आरोपी ग्रीष्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें