ग्रीष्मा राज
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के मुताबिक, इसके बाद शेरोन जैसे ही घर पहुंचा तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। शेरोन के भाई को यह जानकारी थी कि वह ग्रीष्मा के घर गया था। इसलिए उसने ग्रीष्मा को फोन कॉल किया और पूछा कि क्या आपने शेरोन को कुछ खिलाया-पिलाया है? लड़की ने जवाब दिया- नहीं, उसने मेरे घर पर कुछ भी खाया पिया नहीं। फिर परिजन शेरोन को बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन 11 दिन बाद 25 अक्तूबर को इलाज के दौरान शेरोन की मौत हो गई। उधर, मेडिकल रिपोर्ट में भी यह बात साफ हो गई कि उसकी मौत जहर के कारण हुई है।