फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Girl Fight VIDEO: दुष्कर्म करने आए छह बदमाशों से अकेले भिड़ गई लड़की, सभी को इतना धोया कि अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Thu, 16 Jun 2022 11:07 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का Video (लड़की वीडियो) काफी छाया हुआ है, जिसमें एक सुनसान सड़क पर एक लड़की दुष्कर्म करने आए छह लड़कों को सेकेंडों में धाराशायी कर देती है।
बहादुर युवती ने छह लड़कों को धो डाला - फोटो : Twitter@The Figen

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह बहुत शर्म की बात है कि दुनिया भर में हर दिन लाखों महिलाएं और लड़कियां यौन उत्पीड़न का शिकार होती हैं। यही कारण है कि यौन अपराधियों और बदमाशों से निपटने के लिए लड़कियां अब आत्मरक्षा की कक्षाएं ले रही हैं। लड़कियां अब पहले से ज्यादा निडर और होशियार हो गई हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का Video (लड़की वीडियो) काफी छाया हुआ है, जिसमें एक सुनसान सड़क पर एक लड़की दुष्कर्म करने आए छह लड़कों को सेकेंडों में धाराशायी कर देती है। यह वीडियो वाकई कमाल का है। क्योंकि लड़की जिस तरह से बदमाशों को सबक सिखाती है, वे उसे जिंदगी भर याद रखेंगे। इतना ही नहीं लड़की ने मार्शल आर्ट का इस्तेमाल करते हुए  इतना पीटा कि सभी मनचलों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।



मार्शल आर्ट से सभी को दी जमीन पर पटखनी
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुनसान सड़क पर एक अकेली लड़की को देख छह लड़के उसे घेर लेते हैं. और फिर उसे परेशान करना शुरू कर देते हैं। लेकिन इसके बाद यह लड़की इतना उग्र रूप दिखाती है कि लड़कों को छठी का दूध याद आ जाता है। आप देख सकते हैं कि जब लड़के नहीं माने तो लड़की उन्हें फ्लाईकिक और कुछ मार्शल आर्ट मूव्स से सेकंड में जमीन पर पटक देती है। लड़की सभी लड़कों को एक-एक करके किक-बॉक्सिंग करती है और किक-बॉक्सिंग करती है। तो आइए देखते हैं इस 'सुपरगर्ल' का वीडियो।

विज्ञापन

वीडियो देखें

 
Next
AU ऐप में पढ़ें