कोरोना से 30 लाख मौतों की रिपोर्ट भारत सरकार ने नकारी
भारत में कोरोना वायरस से फैली महामारी की पहली दो लहरों में करीब 30 लाख मौतों का दावा करने वाली एक रिपोर्ट का केंद्र सरकार ने शुक्रवार को खंडन किया। सरकार ने कहा कि मीडिया में इसे लेकर प्रकाशित रिपोर्ट शरारतपूर्ण, निराधार, गलत जानकारियों पर आधारित और भ्रामक हैं। सरकार ने कहा कि जन्म व मृत्यु पंजीकरण की रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया की निगरानी में बनी मजबूत व्यवस्था देश में है। यह सभी ग्राम पंचायत, जिलों व राज्यों में लागू है। इन आंकड़ों की गहन जांच होती है। कोविड-19 से मारे गए लोगों की पुष्टि के लिए भी सरकार ने पुख्ता व्यवस्थाएं की हैं।