फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के सामने लगे नारों पर बवाल, बाल अधिकार आयोग ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Thu, 02 May 2019 01:52 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेठी में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने बच्चों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गए नारों ने तूल पकड़ लिया है। पहले अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने इन नारों पर सवाल खड़े किए थे। अब इसको लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने चुनाव आयोग से शिकायत की है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अपनी शिकायत में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया है। आयोग ने कहा कि 4 अगस्त 2014 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक आदेश में चुनाव आयोग से बच्चों को चुनाव प्रचार में शामिल करने पर रोक लगाने के लिए कहा था। 

बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में चुनाव आयोग को सभी राजनीतिक पार्टियों को निर्देश जारी करने का भी आदेश दिया था। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद चुनाव आयोग ने 21 फरवरी 2017 को सभी राजनीतिक पार्टियों को निर्देश दिया था कि चुनाव प्रचार में बच्चों को शामिल नहीं किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में चुनाव प्रचार के दौरान कुछ बच्चे प्रियंका के सामने चौकीदार चोर है के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। साथ में बच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। 

केंद्रीय मंत्री और अमेठी से उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने इस पर आपत्ति जताते हुए एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि सोचिए एक प्रधानमंत्री को कितना कुछ सहना पड़ता है। क्या इससे लुटियंस में गुस्सा दिखाई दिया?
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें