फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक ने पार्टी दफ्तर से उठवा लीं 300 कुर्सियां

Wed, 27 Mar 2019 09:02 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव नजदीक हैं ऐसे में पार्टियों के द्वारा टिकट काटने का सिलसिला जारी है। भाजपा अभी तक कई दिग्गज नेताओं के टिकट काट चुकी है। टिकट कटने से नाराज नेता या तो शांत हैं या फिर पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। महाराष्ट्र में टिकट कटने से नाराज कांग्रेस नेता ने नए तरीके से पार्टी के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन


लोकसभा का टिकट कटने से संभवतया खिन्न हुये कांग्रेस विधायक अब्दुल सत्तार ने अपने समर्थकों की मदद से मंगलवार को पार्टी के स्थानीय कार्यालय से 300 कुर्सियां उठवा लीं। सिलोद से विधायक सत्तार ने कहा कि वे पार्टी छोड़ चुके हैं और उन्होंने दावा किया कि कुर्सियों पर उनका मालिकाना हक है। कुर्सियां न होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक राकांपा के दफ्तर में हुई।

सत्तार को उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें औरंगाबाद सीट से लोकसभा का टिकट देगी लेकिन इस सीट पर विधान परिषद् सदस्य सुभाष झंबाद को टिकट दिया गया जिससे सत्तार शायद नाराज हो गए। सत्तार ने कहा, 'हां, कुर्सियां मेरी थीं और मैंने कांग्रेस की बैठकों के लिए इन्हें उपलब्ध कराया था। अब मैंने पार्टी छोड़ दी है और इसलिए कुर्सियां भी ले ली हैं। जिन्हें टिकट मिला है वे व्यवस्था करें।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें