करुंगलपट्टी में मंगलवार की सुबह एलपीजी सिलिंडर में हुए विस्फोट के चलते एक मकान ढह गया और पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, मलबे में फंसे करीब 12 लोगों को बचा लिया गया है।
तमिलनाडु के करुंगलपट्टी में एक रसोई गैस सिलिंडर में धमाका होने से एक मकान ढह गया। हादसे में पांच लोगों की जान जाने की खबर है जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार यह घटना मंगलवार सुबह की है।
विज्ञापन
पुलिस ने हताया कि धमाके के बाद ध्वस्त हुए मकान के मलबे में एक पांच साल की बच्ची समेत कुल 12 लोग फंस गए थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है और यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार मलबे में अभी कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है और मलबे में लोगों की खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हम घटना की जांच कर रहे हैं और विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।