फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army dog Axel: कुत्ते ‘एक्सल’ को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार, आतंकी से मुठभेड़ में लग गई थी गोली

Mon, 15 Aug 2022 01:37 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली

सार

एक्सल दो साल का था जब उसने 30 जुलाई को आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान देश के लिए अपना बलिदान दे दिया। मरने से पहले एक्सल ने सुरक्षा बलों को आतंकी का पता लगाने में मदद की थी।
विज्ञापन
Indian Army dog Axel - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर भारतीय सेना के कुत्ते ‘एक्सल’ को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एक्सल जुलाई में जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक आतंकवाद विरोधी अभियान में गोली लगने से शहीद हो गया था। अब उसे स्वतंत्रता दिवस पर वीरता पुरस्कार से नवाजा गया है।

विज्ञापन


एक्सल दो साल का था जब उसने 30 जुलाई को आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान देश के लिए अपना बलिदान दे दिया। मरने से पहले एक्सल ने सुरक्षा बलों को आतंकी का पता लगाने में मदद की थी। बाद में बारामूला के क्रीरी के वानीगाम बाला इलाके में आठ घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी को मार गिराया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों को 107 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी। इस दौरान कई भारतीय सेना और एयर फोर्स समेत कई जांबाजों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें