फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghormade Sri Lanka visit: भारतीय नौसेना उपप्रमुख घोरमडे श्रीलंका यात्रा पर रवाना, आज सौंपेंगे डोर्नियर विमान

Mon, 15 Aug 2022 01:31 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे (Vice Admiral SN Ghormade) सोमवार को कोलंबो (Colombo) में एक समारोह के दौरान श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) को डोर्नियर विमान (Dornier Aircraft) सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में श्रीलंका की सेना और असैन्य प्रशासन के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
भारतीय नौसेना के उपप्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के मिसाइल और सैटेलाइट ट्रैकिंग पोत (Chinese Mmissile and Satellite Tracking ship) के श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह (Sri Lanka Hambantota port) पहुंचने से एक दिन पहले भारतीय नौसेना के उपप्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे (SN Ghormade) रविवार को द्वीपीय देश की दो-दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस यात्रा के दौरान वाइस एडमिरल एक समुद्री सर्विलांस विमान (Maritime Surveillance Aircraft) श्रीलंका सौंपेंगे।

विज्ञापन


भारतीय नौसेना उपप्रमुख आज श्रीलंका को सौंपेंगे डोर्नियर विमान
सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे (Vice Admiral SN Ghormade) सोमवार को कोलंबो (Colombo) में एक समारोह के दौरान श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) को डोर्नियर विमान (Dornier Aircraft) सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में श्रीलंका की सेना और असैन्य प्रशासन के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि श्रीलंका की तत्कालीन सुरक्षा आवश्यकता को पूरा करने के लिए भारतीय नौसेना अपनी ओर से द्वीपीय देश को विमान मुहैया करा रही है।

भारतीय नौसेना पहले ही श्रीलंका की नौसेना और वायुसेना की टीम को समुद्री सुरक्षा निगरानी विमान (Maritime Surveillance Aircraft) के संचालन का प्रशिक्षण दे चुकी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि ‘‘श्रीलंका हमेशा से भारत का महत्वपूर्ण साझेदार रहा है और हम आने वाले महीनों और वर्षों में अपने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में विस्तार जारी रखेंगे।’’
विज्ञापन


कार्यक्रम में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के शामिल होने की संभावना
सूत्रों ने बताया कि डोर्नियर विमान सौंपने के लिए आयोजित कार्यक्रम में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के शामिल होने की संभावना है और अगर ऐसा होता है तो यह दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों में विस्तार का संकेत होगा। सूत्रों ने बताया कि भारत श्रीलंका को दो डोर्नियर विमान सौंपेगा। इन विमानों का निर्माण सरकारी एरोस्पेस कंपनी हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा किया जा रहा है।


कल चीनी पोत पहुंचेगा हंबनटोटा बंदरगाह
हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित दो विमान जब श्रीलंका को सौंप दिए जाएंगे, तो सोमवार को दिया जा रहा डोर्नियर विमान भारतीय नौसेना में वापस आ जाएगा। भारत द्वारा डोर्नियर विमान को सौंपे जाने के एक दिन बाद मंगलवार को श्रीलंका के दक्षिणी बंदरगाह हंबनटोटा पर चीनी पोत 'युआन वांग 5' (Yuan Wang 5) पहुंचेगा, जो यहां एक सप्ताह तक रहेगा। चीनी पोत पहले 11 अगस्त को हंबनटोटा बंदरगाह पर पहुंचने वाला था, लेकिन श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा अनुमति नहीं मिलने की वजह से इसमें देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें