फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगनयान मिशन : जितेंद्र सिंह ने कहा- अब रॉकेट को 2022 या 2023 तक की शुरूआत में अंतरिक्ष में भेजा जाएगा 

Thu, 16 Sep 2021 01:30 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘फ्यूचर ऑफ इंडिया-ओसियानिया स्पेस टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा, गगनयान मिशन मूल रूप से 2022 के अंत तक भेजे जाने का कार्यक्रम था, हमने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के साथ इसे करने की योजना बनाई थी। लेकिन हम इसे असल में 2022 तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Gaganyan mission
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के गगनयान अभियान को 2022 तक या 2023 की शुरूआत में अंतरिक्ष में भेजे जाने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि मिशन मूल रूप से 2022 के अंत तक भेजे जाने का कार्यक्रम था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई। इसका लक्ष्य पृथ्वी की निचली कक्षा में मानव युक्त अभियान शुरू करना है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘फ्यूचर ऑफ इंडिया-ओसियानिया स्पेस टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा, मिशन मूल रूप से 2022 के अंत तक भेजे जाने का कार्यक्रम था, लेकिन हम इसे असल में 2022 तक कर सकते हैं। हमने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के साथ इसे करने की योजना बनाई थी।

लेकिन कोविड-19 के कारण इसमें देर होने से ऐसा नहीं हो पाएगा। मंत्री ने कहा, लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि अगले साल के अंत तक या 2023 की शुरूआत में, हम इसे बखूबी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह आपदा प्रबंधन में मददगार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें