फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली मॉडल का अनुकरण करें सभी राज्य: जी किशन रेड्डी

Sat, 01 Aug 2020 02:34 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
जी किशन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को हैदराबाद में कहा कि देश में सभी राज्यों को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 'दिल्ली मॉडल' का अनुकरण करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'मैं राज्य सरकार (तेलंगाना) से जांच, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने और इलाज पर ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध कर रहा हूं। तेलंगाना में जांच की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है। जितनी अधिक संख्या में जांच होगी उतनी ही तेजी से यह बीमारी काबू में आएगी। आप जानते हैं कि केंद्र शासित प्रदेश होने के नाते दिल्ली पर मैं निजी तौर पर नजर रख रहा हूं। दिल्ली में स्वस्थ होने की दर 84 फीसदी है। सभी राज्यों को दिल्ली मॉडल का अनुकरण करना चाहिए।' 


केंद्रीय मंत्री ने तेलंगाना आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का दौरा किया जिसे एक अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भविष्य में भी केंद्र सरकार तेलंगाना को पीपीई किट्स और वेंटीलेटर्स पर्याप्त संख्या में भेजेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: कांग्रेस नेता पीसी शर्मा को हुआ कोरोना, चिरायु अस्पताल में चल रहा है इलाज

रेड्डी ने कहा, 'राज्य सरकार को कोविड-19 के इलाज में लगे चिकित्सा पेशेवरों का ध्यान रखना चाहिए। सभी अस्पतालों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऑक्सीजन सिलेंडर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हों। केंद्र ने तेलंगाना को 1,200 वेंटीलेटर्स मुहैया कराए हैं। राज्य में एन-95 मास्क, पीपीई किट्स और एचसीक्यू गोलियां भी भेजी जा रही हैं।' 
विज्ञापन


उन्होंने बिना लक्षण वाले मरीजों से घर पर क्वारंटीन  करने और बाहर न निकलने का अनुरोध किया ताकि यह बीमारी न फैले। केंद्रीय मंत्री ने लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भीड़ न लगाने और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने की भी सलाह दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें