देश की खाद्य सुरक्षा नियामक एजेंसी एफएसएसएआई ने शनिवार को सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को निर्देश दिए कि वे उन सभी पेय पदार्थों को अपने प्लेटफॉर्म से हटाएं, जो डेयरी उत्पाद नहीं होने या पौधों पर आधारित होने के बावजूद खुद को डेयरी उत्पाद के तौर पर दर्शा रहे हैं।
ऐसे ही निर्देश सभी राज्यों को भी दिए गए और इस पर जांच करने के लिए कहा गया है। एफएसएसएआई ने बयान दिया कि फूड बिजनेस ऑपरेटरों (एफबीओ) द्वारा कई उत्पाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचे जा रहे हैं। वे डेयरी शब्द का उपयोग करते हैं, लेकिन उनके उत्पाद असल में डेयरी उत्पाद नहीं हैं।
15 दिन की मोहलत
विभिन्न एफबीओ को 15 दिन की मोहलत दी जा रही है ताकि वे अपने लेबल बदल सकें। वे सभी लेबल जो नियम विरुद्ध हैं उन्हें बदला जाए।