फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: अमित शाह के जन्मदिन पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, कार्यकर्ताओं ने इस तरह मनाया जन्मदिन

Sun, 22 Oct 2023 09:25 PM IST
निर्मल कांत डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

BJP: भाजपा कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन मनाने के लिए कहीं स्वास्थ्य शिविर लगाकर तो कहीं गरीबों के लिए विभिन्न योजनाओं का आयोजन किया। 
विज्ञापन
अमित शाह के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन पूरे जोरशोर के साथ मनाया। इस दिन कहीं स्वास्थ्य शिविर लगाकर तो कहीं गरीबों के लिए विभिन्न योजनाओं का आयोजन कर इस दिवस को यादगार बनाने की कोशिश की गई। दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने अमित शाह के जन्मदिन पर दिलशाद कॉलोनी में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जांच कराकर मुफ्त शिविर का लाभ उठाया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें स्वास्थ्य जांच को आधारभूत आवश्यकताओं में शामिल कर लेना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत जैसी जन उपयोगी योजना देश को उपलब्ध कराई है जिससे देश के करोड़ों ज़रूरतमंद परिवारों को पाँच लाख रुपये तक मुफ़्त इलाज की सुविधा मिली है। सभी को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए नियमित स्वास्थ्य जाँच कराना चाहिए। उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपनी जीवन शैली में बदलाव लाने और योग से जुड़ने की भी अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें