फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: क्रेच में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, एटीएम गार्ड गिरफ्तार

Wed, 02 Oct 2019 03:04 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे में एक चार साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर एटीएम गार्ड ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने बुधवार को कहा कि आरोपी की पहचान हो 42 साल के दशरथ कांबले के तौर पर हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना रविवार को उस समय हुई जब बच्ची की मां उसे यशोधन नगर के क्रेच में छोड़ कर गई थी।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पास के एक एटीएम में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करने वाला कांबले क्रेच में आया और बच्ची को कुछ सिखाने की बात कह कर अपने साथ चलने को कहा। अधिकारी ने बताया कि फिर उसने बच्ची को परिसर के एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से चला गया।

बाद में बच्ची के घर लौटने पर उसकी मां ने उसके व्यवहार में परिवर्तन देखा। बच्ची ने मां के पूछने पर घटना के बारे में बताया। प्रवक्ता ने बताया कि बच्ची की मां ने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें