फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खामी के कारण मांड्या में वायुसेना के एमआई17 हेलिकॉप्टर की हुई आपात लैंडिंग

Wed, 02 Oct 2019 02:16 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के एमआई 17 हेलिकॉप्टर ने मैसूरू के लिए उड़ान भरी मगर इसकी  तकनीकी खामी के कारण कर्नाटका के मांड्या में आपात लैंडिंग करवाई गई। यह लैंडिंग बुधवार को दोपहर के साढ़े 12 बजे हुई। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने मैसूरू दसारा पहुंचना था।

विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा, 'एमआई17 के क्रू ने हेलिकॉप्टर में एक तकनीकी खामी को देखा। मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार उन्होंने एहतियातन विमान की आपात लैंडिंग की। जल्द रेक्टिफिकेशन (सुधार) पार्टी आएगी और इस खामी को दूर कर देगी।' मांड्या पुलिस के अनुसार घटना में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


मांड्या पुलिस ने कहा, 'आपात लैंडिंग दोपहर साढ़े 12 बजे मांड्या जिले के श्रीरंगापटना तालुका में हुई।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें