फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: अहमदनगर-पुणे हाईवे पर हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Tue, 21 Feb 2023 10:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

अहमदनगर-पुणे राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना के समय परिवार कार से पुणे की ओर जा रहा था। 
विज्ञापन
रतलाम में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदनगर-पुणे राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर एक कंटेनर ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में दो साल की बच्ची समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुदाम भोंधवे (66), सिंधुबाई (60), कार्तिकी अश्विन भोंधवे (30) और आनंदी अश्विन भोंधवे (02) के रूप में हुई है। सभी बीड की पटोदा तहसील के डोमारी के निवासी हैं। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार पुणे की ओर जा रहा था। पुणे जिले में करेगांव के पास एक कंटेनर ट्रक लापरवाहीपूर्वक पार्क किया गया था। तभी एक कार कंटेनर से टकरा गई। इसके बाद यातायात बाधित हो गया। कार में सवार चारों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

शिरूर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच जारी है। सुदाम भोंधवे बीड जिले में एक आवासीय विद्यालय चलाते थे। कार को परिवार का ही एक सदस्य चला रहा था। हादसे में वे भी घायल हुए हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें