उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के बगैर कश्मीर की तरक्की नहीं हो सकती। पाकिस्तान कल का बच्चा है। हमलोगों को यूरोप की तरह आगे बढ़ना है, न कि पाकिस्तान की तरह दहशतगर्दी में जीना है। सज्जाद का कहना है कि मैं कश्मीर से नहीं बल्कि अलीगढ़ से चुनाव लड़कर संदेश देना चाहता हूं कि कश्मीर का सितारा पूरे हिंदुस्तान में चमकता है।
उन्होंने छात्रों की मांग पूरी करने एवं तत्परता दिखाने के लिए जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक एवं मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से एक प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलकर शुक्रिया अदा करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है।