पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस चौतरफा निशाने पर है। कांग्रेस की इस हार और भाजपा की प्रचंड जीत के बीच पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है। यह बयान उन्होंने 1997 में एनडीए की सरकार महज एक वोट से गिरने पर दिया था।
वाजपेयी ने सरकार गिरने पर कहा था- आज हमारी सरकार मात्र एक वोट से गिर गई है। हमारे कम सदस्य होने पर कांग्रेस हम पर हंस रही है। लेकिन मेरी बात कांग्रेस कतई न भूले। एक दिन ऐसा आएगा जब पूरे भारत में हमारी सरकार होगी और पूरा देश कांग्रेस पर हंस रहा होगा।
पांच राज्यों में सिमटी कांग्रेस
आज कमोबेश वहीं स्थिति पैदा हो गई है। कांग्रेस पांच ही राज्यों में सिमटकर रह गई है और भाजपा का परचम कई राज्यों में लहरा रहा है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों ने कांग्रेस को कमजोर किया है और भाजपा को और अधिक मजबूत। इस चुनाव में कांग्रेस पंजाब में भी सत्ता गंवा बैठी। उसे गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में एंटी इंकम्बेंसी के सहारे वापसी की उम्मीद थी, लेकिन यहां भी भाजपा ने उसे बुरी तरह पटखनी दे डाली।