फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: मुंबई के पूर्व मेयर विश्वनाथ महादेश्वर समेत चार गिरफ्तार, भाजपा नेता किरीट सोमैया पर हमले का मामला

Mon, 25 Apr 2022 05:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भाजपा नेता किरीट सोमैया पर हुए एक हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने शहर के पूर्व मेयर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पूर्व मेयर विश्वनाथ महादेश्वर समेत चार लोगों को सोमवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई भाजपा नेता किरीट सोमैया पर हुए एक हमले के संबंध में की गई है। हालांकि, मामले में महादेश्वर को स्वास्थ्य के आधार पर जमानत मिल गई है।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने फर्जी एफआईआर दिखाई, अब खार पुलिस को दूंगा शिकायत : सोमैया
हालांकि इस बीच किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि मुंबई पुलिस की ओर से 23 अप्रैल को मेरे साथ हुए दुर्व्यवहार के संबंध में फर्जी एफआईआर प्रसारित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मैंने कोई एफआईआर दर्ज ही नहीं कराई है।

बांद्रा पुलिस थाने में 23 अप्रैल को मेरी एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया गया था। मैं कल दोपहर 12 बजे खार पुलिस थाने में इस आपराधिक साजिश और तथ्यों को तोड़ मरोड़कर दर्ज की गई फर्जी एफआईआर के संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कराऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें