फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा कुमार ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, हो सकती हैं UPA की राष्ट्रपति उम्मीदवार!

Thu, 22 Jun 2017 06:12 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार खड़ा करने के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को होनी वाली अहम बैठक से पहले ही विपक्ष में दरार पड़ गई है। इस सिलसिले में कांग्रेस समेत 17 विपक्षी दलों की संभावित साझा उम्मीदवार मीरा कुमार ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। 
विज्ञापन


विपक्षी खेमे ने हालांकि अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं लेकिन सोनिया गांधी से उनके आवास पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की मुलाकात के बाद कयासों का दौर तेज हो गया है कि उन्हें विपक्ष का साझा उम्मीदवार बनाया जा सकता है। 

सूत्रों का कहना है कि जदयू की ताजा घोषणा से कांग्रेस और गैर-राजग दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा का यही मुख्य मुद्दा रहा कि विपक्षी एकजुटता कैसे बरकरार रखी जाए। कांग्रेस को उम्मीद है कि बृहस्पतिवार की बैठक में वे सभी पार्टियां मौजूद रहेंगी जो 26 मई के भोज में शरीक हुई थीं। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में सभी गैर-राजग दलों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कई नेताओं से बात की। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर कांग्रेस की पसंद के बारे में पूछे जाने पर पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि यह एक काल्पनिक सवाल है। विपक्ष कल की बैठक में 17 जुलाई के चुनाव की साझा रणनीति पर चर्चा करेगा। 

समझा जाता है कि कोविंद के खिलाफ विपक्ष किसी दलित उम्मीदवार को खड़ा कर सकता है। इन उम्मीदवारों में मीरा कुमार के अलावा बीआर अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर और पूर्व मंत्री सुशील कुमार शिंदे का भी नाम लिया जा रहा है। 

कांग्रेस नेताओं ने कल की बैठक को लेकर वामदलों के नेताओं से भी टेलीफोन वार्ता की। सूत्रों ने बताया कि संभावित उम्मीदवारों में वामदल की ओर से पूर्व राजनयिक और पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी का भी नाम लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें