फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'बंगलूरू में शामिल हुआ रामनगर तो करुंगा भूख हड़ताल', कुमारस्वामी की डिप्टी सीएम शिवकुमार को चुनौती

Thu, 26 Oct 2023 02:57 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि अगर रामनगर को बंगलूरू में शामिल किया जाता है तो वह अपने आखिरी दम तक भूख हड़ताल पर बैठेगें।
विज्ञापन
HD Kumaraswamy - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के रामगनर को बंगलूरू में शामिल करने वाले विचार पर जेडीएस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह डीएलएफ समेत रॉबर्ट वाड्रा की संपत्तियों तो बचाने का उपाय है। 
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया के समक्ष कहा, 'अगर रामनगर को बंगलूरू में शामिल किया जाता है तो मैं उन्हें चुनौती दूंगा। अपने आखिरी दम तक मैं भूख हड़ताल पर बैठूंगा। मैं रामनगर के लोगों से अनुरोध करूंगा की वे इस लड़ाई में मेरा समर्थन करें।'



कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हाल ही में घोषणा की थी कि कनकपुरा भविष्य में बंगलूरू का हिस्सा होगा। इसी के बाद विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, विवाद यह है कि कनकपुरा को रामनगर जिले का हिस्सा रहना चाहिए या राज्य की राजधानी बंगलूरू में शामिल किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें